रायपुर में सांड का आतंक: कांग्रेस नेता समेत 15 घायल,बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर हमला
सड़क पर अचानक दौड़ा खूंखार सांड, बुजुर्ग को पटकने के बाद गोद में मौजूद मासूम भी सिर के बल गिरा; घंटों की मशक्कत के बाद ट्रैंक्विलाइजर से काबू,रायपुर के डीडी नगर इलाके में आक्रामक सांड ने जमकर उत्पात मचाया। कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर में सांड के हमले से कांग्रेस नेता कल्पना पटेल समेत करीब 15 लोग घायल हुए हैं। CCTV में सांड को बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर हमला करते देखा गया।
PREM
7 Oct 2026
































