Narayanpur News:अबूझमाड़ में जल प्रलय: BSF कैंप में घुसा बाढ़ का पानी, जवानों ने छत और पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान
नारायणपुर के बालेबेड़ा और सितराम BSF कैंप जलमग्न, अचानक बढ़े पानी से जवान घंटों फंसे रहे; राहत दल ने सभी को सुरक्षित निकाला। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कई नाले और जलधाराएं उफान पर हैं। इसी दौरान बालेबेड़ा और सितराम स्थित BSF कैंपों में अचानक बाढ़ का पानी घुस गया। देखते ही देखते पूरा कैंप जलमग्न हो गया और जवानों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
PREM
31 Jul 2026


























