सीहोर नगर पालिका का दायरा बढ़ेगा, 21 गांव और बढ़ियाखेड़ी इंडस्ट्रियल एरिया जुड़ेंगे
सीहोर के विकास का दायरा बढ़ाने के लिए नगर पालिका परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। सीहोर की मौजूदा सीमाओं को विस्तार देने के प्रस्ताव पर आयोजित विशेष सम्मेलन में सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। प्रस्ताव के तहत आसपास के 21 गांवों और बढ़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र को नगर पालिका की सीमा में शामिल करने की योजना है।
Sunil Sharma
9 Oct 2026


























