Raipur News:सेंट्रल जेल में नशे की तस्करी का नया खेल,प्याज, साबुन और बिस्किट में छिपाकर पहुंचाई जा रही थी प्रतिबंधित सामग्री
रायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा जांच में खुलासा, लगातार मामलों के बाद जेल कैंटीन से ही मिलेगा बंदियों का जरूरी सामान। रायपुर सेंट्रल जेल में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के लिए अपनाए जा रहे नए तरीकों ने जेल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले महीने मुलाकात के दौरान कई मामलों में परिजनों ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं के भीतर नशीले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामग्री छिपाकर जेल में पहुंचाने का प्रयास किया।
PREM
31 Jul 2026


























