Bijapur:बीजापुर में अंग्रेजी शराब दुकान के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक विक्रम मंडावी बोले- स्कूल बंद, शराब चालू
बीजापुर जिले के संगमपल्ली गांव में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा की सहमति के शराब दुकान खोली जा रही है, जिससे गांव में नशाखोरी और सामाजिक समस्याएं बढ़ेंगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और दुकान हटाने की मांग की। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के बजाय शराब को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भव
PREM
7 Aug 2026



























