एक टक्कर और थम गईं 8 सांसें! महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, हादसे में 3 मासूमों समेत 8 की मौत
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मानेगांव और पिंपलगांव के बीच नागपुर-रायपुर हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच वयस्कों ने जान गंवाई, जबकि तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया।
Aditi Rawat
11 Sep 2026

























