बैंक में बंद खाते को अनफ्रीज करने के दिए निर्देश, हाईकोर्ट बोला-साइबर फ्रॉड के नाम पर एकाउंट पूरी तरह फ्रीज नहीं कर सकती पुलिस
साइबर अपराध की जांच के नाम पर पुलिस किसी व्यक्ति के पूरे बैंक खाते के लेनदेन पर अनिश्चितकाल तक रोक नहीं लगा सकती। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने एक मामले में स्पष्ट किया कि अगर खाते में किसी विशेष राशि को लेकर संदेह है तो जांच के हित में केवल उसी राशि को सुरक्षित रखा जा सकता है। बाकी रकम पर खाताधारक को सामान्य लेनदेन की अनुमति दी जानी चाहिए।
Rohit Sharma
18 Sep 2026


























