सब्सिडी के बदले मांगे ₹1.60 लाख! शिवराज सिंह चौहान का एक्शन, कृषि मंत्रालय के अधिकारी अनुराग को किया सस्पेंड
सीहोर में वेयरहाउस की सब्सिडी से जुड़े काम के बदले कथित रिश्वत मांगने की शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची। शिकायत सामने आने के बाद मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि दो वेयरहाउस संचालकों से कुल 1.60 लाख रुपये की मांग की गई थी। अब मामले की विभागीय जांच होगी।
Aditi Rawat
21 Sep 2026


























