अमृतसर में गुरु पर्व की धूम, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान; दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु
श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर का स्वर्ण मंदिर रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। रात में शानदार आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और गुरुद्वारे में मत्था टेककर अरदास की।
Aditi Rawat
24 Nov 2026































