महाराष्ट्र में एयर होस्टेस की धारदार हथियार से हत्या, वैनगंगा नदी किनारे मिला शव; लूटपाट की आशंका
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडरानी में वैनगंगा नदी किनारे 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह दीपावली पर बेटी के साथ मायके आई थी। शुरुआती तौर पर लूटपाट की आशंका है। पुलिस उसके साथ मौजूद परिचित और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
Shivani Gupta
16 Nov 2026































