अपनी ही अधिकारी को तीन महीने में नहीं ढूंढ सकी पुलिस, फरार निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर इनाम बढ़ाकर 30 हजार रुपए किया
कटनी की तत्कालीन सीएसपी और निलंबित अधिकारी नेहा पच्चीसिया समेत तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम की राशि 20 हजार से बढ़ाकर 30-30 हजार रुपए कर दी है। तीनों आरोपी पिछले तीन महीने से फरार हैं। छब्बू कोल हत्याकांड से जुड़े मामले में आरोपियों को डिफॉल्ट जमानत दिलाने और जमीन का कम कीमत पर सौदा कराने के आरोप हैं।
Sanjay Tiwari
20 Nov 2026































