8 साल की मासूम के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप:POCSO एक्ट में केस दर्ज, आरोपी की तलाश तेज
इंदौर के देपालपुर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम सोमटा निवासी प्रिंस पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। बच्ची ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Hemant Nagle
24 Nov 2026































