अंबिकापुर में हैवानियत, 6 पिल्लों को पीटकर पेट्रोल से जलाया, CCTV में कैद हुई नाबालिगों की क्रूरता
पंजाब गार्डन के पीछे मिले 6 पिल्लों के अधजले शव, CCTV फुटेज से सामने आया मामला; पुलिस ने नाबालिगों की पहचान कर अभिभावकों को थाने बुलाया। अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 6 पिल्लों की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिगों ने पहले पिल्लों को पीटा, फिर बोरी में भरकर पेट्रोल डाल आग लगा दी। CCTV फुटेज में संदिग्ध नाबालिग नजर आए हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को थाने बुलाया है।
PREM
15 Nov 2026

























