बिहार के अररिया में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में समाई 7 दोस्तों की स्कॉर्पियो, 6 की मौत, एक घायल
बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। तिलक समारोह से लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बीड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिर गई। हादसे में सुपौल के थुमहा गांव के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।
Dolly Wasvani
19 Nov 2026































