सूडान में खौफनाक ड्रोन हमला, बाजार में बिछीं लाशें! 153 की मौत, बच्चों की भी गई जान
अफ्रीकी देश सूडान और दक्षिण सूडान के बीच विवादित अबेई क्षेत्र में एक बाजार पर ड्रोन हमले से भारी तबाही हुई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 153 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद बाजार में आग फैल गई और कई लोग घायल हुए। हमले को लेकर सूडान की सेना पर आरोप लगे हैं।
Aditi Rawat
21 Oct 2026

























