75 करोड़ का घोटाला : सरसों तेल के टैंकरों में 90% पानी मिला, CBI ने 12 पर दर्ज किया केस
मुरैना में सरसों के तेल में मिलावट का घोटाला सामने आया है। लंबी चली जांच के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पाया कि सरसों तेल के टैंकरों में 90 फीसदी पानी मिलाया जा रहा था। इस मामले में CBI ने केएस आयल्स् के पूर्व चेयरमैन, STC के तत्कालीन सीएमडी एनके माथुर समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया है।
Naresh Bhagoria
6 Jul 2026
































