MP News:बेटे के फरार होने पर बोले विधायक प्रीतम लोधी, कहा-बेटे को कोर्ट में सरेंडर कर देना चाहिए
शिवपुरी में ग्वालियर की विशेष एससी-एसटी अदालत द्वारा बेटे दिनेश लोधी को फरार घोषित किए जाने के बाद पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी का बयान सामने आया है। उन्होंने न्यायालय के फैसले को सही बताते हुए बेटे से बिना देरी किए अदालत में सरेंडर करने की अपील की। साथ ही कहा कि उन्होंने पहले भी कई आरोपियों और डकैतों को न्यायालय में पेश होने की सलाह दी है।
Rohit Sharma
11 Jul 2026


























