तीन साल का इंतजार खत्म!भोपाल के नए रेलवे स्टेशन निशातपुरा का CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, दौड़ेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें
भोपाल के रेल यात्रियों के लिए आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मालवा एक्सप्रेस और जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस का यहां ठहराव शुरू होगा। नए स्टेशन के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और भोपाल रेलवे स्टेशन पर बढ़ता दबाव भी कम होगा।
Aditi Rawat
28 Jul 2026

























