NEET विवाद के बीच MP कैडर की दीप्ति गौड़ मुखर्जी की एंट्री, बनीं नई उच्च शिक्षा सचिव
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की अधिकारी मुखर्जी इससे पहले कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। नई भूमिका में उनके सामने उच्च शिक्षा से जुड़े कई अहम प्रशासनिक और नीतिगत काम होंगे। NEET विवाद के बीच यह नियुक्ति खास मानी जा रही है।
Aditi Rawat
11 Aug 2026

























