Chattisgarh:कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में ब्लास्ट ! आग की चपेट में आया प्लांट, जान बचाने के लिए भागे मजदूर
कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग फैल गई, जिससे कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि अंदर मौजूद सभी मजदूर समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Aditi Rawat
25 Jul 2026


























