T20 World Cup :  सेमीफाइनल के लिए आज भारत की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत जरूरी, इसके साथ ही कई अगर-मगर के पेंच

T20 World Cup के सुपर-8 मुकाबलों में भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच न केवल बड़े अंतर से जीतना होगा, बल्कि इसके साथ दूसरों मुकाबलों के नतीजे भी भारत की नैया को प्रभावित करेंगे। आज का एक अन्य मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच होगा।
Follow on Google News
 सेमीफाइनल के लिए आज भारत की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत जरूरी, इसके साथ ही कई अगर-मगर के पेंच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। T20 World Cup के सेमीफाइनल में जगह बनाना भारत के लिए आसान नहीं रह गया है। सुपर-8 में भारत को गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत तो हासिल करनी ही होगी, इसके साथ ही दूसरी टीमों के परिणाम भी भारत की राह को प्रभावित करेंगे। हालांकि भारतीय टीम के आज शाम 7 बजे से होने वाले मैच में ओपनर्स के बल्ले चलना बहुत जरूरी है। बीते मैचों में शुरुआती दबाव के कारण भारत का मिडिल ऑर्डर भारी दबाव झेल रहा है।

    तीन फैक्टर डिसाइड करेंगे टीम इंडिया का भविष्य

    T20 World Cup मे में भारतीय टीम का भविष्य तीन फैक्टर तय करेंगे। पहला तो यह है कि भारत को अपने दोनों मैच जीतना जरूरी है। अगर एक मैच में भी हार मिली तो आगे के दरवाजे लगभग पूरी तरह बंद हो जाएंगे। दो मैच जीतने से ही काम नहीं चलेगा। अगर भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के 4-4 अंक होते हैं तो सेमीफाइनल की टीमों का फैसला रन रेट के आधार पर होगा। अभी भारत का रन रेट -3.80 है जो बहुत ही कम है।

    वेस्ट इंडीज का बड़े अंतर से जीतना भी जरूरी

    भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज का साउथ अफ्रीका से पांच रन से ज्यादा के अंतर से हराए। वहीं भारत, जिम्बाब्वे के विरुद्ध मैच में कम से कम 60 रन के अंतर से जीत हासिल करे। इसके साथ ही साथ ही साउथ अफ्रीका का जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतना जरूरी होगा।   

    चेपॉक में भारत-जिम्बाब्वे की टक्कर

    भारतीय टीम का जिम्बाब्वे से मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। इस मैच में हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो जाएगा। भारत सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के से 76 रनों से हार गया था। इससे पहले जिम्बाब्वे को भी करारी हार मिली थी। भारत चाहेगा साउथ अफ्रीका की टीम भी अपने दोनों मैच जीते।

    Featured News

    पहली बैटिंग करने वाली टीम करेगी हाई स्कोर

    चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच काली मिट्टी की वही पिच पर होगा जिस पर न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 183 रनों का लक्ष्य 17.5 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैदान पर अब तक 6 मैच हुए हैं और हर बार पहली बैटिंग करने वाली टीम ने 170 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। यही वजह है कि यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है।

    भारत ने 10, जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते

    भारत और जिम्बाब्वे के मध्य अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। भारत को 10 मैचों में जीत मिली है तो जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते हैं। इनमें एक मैच विश्व कप में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 71 रन से जीता था। भारत में भारत के खिलाफ यह जिम्बाब्वे का पहला ही मुकाबला है। इस टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतकर बड़े उलटफेर कर चुकी है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts