PlayBreaking News

T20 World Cup 2026 :सेमीफाइनल-फाइनल के 'धुरंधर' संजू सैमसन को केरल सरकार करेगी सम्मानित

T20 World Cup 2026 में अपने बल्ले से हर देशवासी का दिल जीतने वाले भारतीय बैटर संजू सैमसन पर उनके गृह राज्य में उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। केरल सरकार केरल सरकार ने सैमसन का विशेष सम्मान करने का निर्णय लिया है।
Follow on Google News
सेमीफाइनल-फाइनल के 'धुरंधर' संजू सैमसन को केरल सरकार करेगी सम्मानित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। T20 World Cup 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई देने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को अब उनके गृह राज्य केरल में भव्य सम्मान मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सैमसन को विशेष रूप से सम्मानित करने का फैसला लिया है। इस उपलब्धि ने न केवल भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को गर्व का एहसास कराया है, बल्कि केरल के खेल प्रेमियों के लिए भी यह एक ऐतिहासिक क्षण बन गया है। राज्य सरकार का मानना है कि सैमसन की सफलता पूरे केरल के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके सम्मान के जरिए युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का संदेश दिया जाएगा।

    राजधानी तिरुवनंतपुरम में होगा भव्य स्वागत 

    राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने घोषणा करते हुए बताया कि टी20 विश्व कप फाइनल में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस स्टार क्रिकेटर का राज्य सरकार की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैमसन की उपलब्धि केवल एक खिलाड़ी की सफलता नहीं है, बल्कि पूरे राज्य की प्रतिष्ठा से जुड़ी उपलब्धि है। मंत्री के मुताबिक राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों और प्रशंसकों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन के जरिए राज्य सरकार सैमसन के योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहेगी और उन्हें सम्मानित करेगी।

    कम मौके लेकिन फिर भी चमके

    टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में संजू सैमसन को ज्यादा मौके नहीं मिले थे। शुरुआती मैचों में वह प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे और ग्रुप स्टेज में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। इसके बाद सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें फिर से मौका मिला, जहां उन्होंने 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की।

    छक्के-चौके बरसाकर बने टूर्नामेंट के हीरो

    इसके बाद सैमसन ने नॉकआउट मुकाबलों में शानदार वापसी की और लगातार मैच जिताऊ पारियां खेलीं। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे अहम मुकाबले में उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर 89 रन की धमाकेदार पारी खेली। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सैमसन का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 46 गेंदों में 89 रन बनाकर भारत की जीत की नींव रखी। उनकी इन शानदार पारियों ने भारत को ऐतिहासिक खिताब दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई और उन्हें पूरे टूर्नामेंट का हीरो बना दिया। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts