PlayBreaking News

सिंधिया की सीट को लेकर सस्पेंस कायम, केंद्रीय मंत्री शाह का वायदा पूरा होगा या नए चेहरे को मिलेगा मौका?

राज्यसभा उपचुनाव: एक सीट के लिए कई दावेदारों की दौड़
Follow on Google News
सिंधिया की सीट को लेकर सस्पेंस कायम, केंद्रीय मंत्री शाह का वायदा पूरा होगा या नए चेहरे को मिलेगा मौका?
भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा खाली की गई राज्यसभा की सीट पर चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होते ही दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की बदली सियासी तस्वीर के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि पार्टी उच्च सदन के लिए किसे मौका देगी। गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद रहे केपी यादव का टिकट काटकर इस बार पार्टी के सिंधिया को प्रत्याशी बनाया था। चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक मंच से केपी यादव को दिल्ली ले जाने का वायदा किया था। सवाल यही है कि क्या शाह अपने वायदे को निभाएंगे या फिर किसी और को मौका मिलेगा। राज्यसभा की यह सीट भाजपा के ही खाते में जाएगी यह तय माना जा रहा है। इस बार संभावना यही है कि पार्टी इस सीट पर सामान्य वर्ग के किसी नेता का नाम आगे बढ़ा सकी है। क्योंकि छह महीने पहले फरवरी 2024 में भाजपा ने दलित समाज, ओबीसी और महिला कोटे से क्रमश: एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, बंशीलाल गुर्जर और माया नारोलिया को राज्यसभा भेजा था। इस बार जातीय और सियासी समीकरण के हिसाब से ठाकुर अथवा ब्राह्मण समाज के नेता को मौका दिया जा सकता है। लेकिन केंद्रीय मंत्री शाह के वायदे पर अमल हुआ तो एक बार फिर ओबीसी प्रत्याशी को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। भाजपा हाईकमान अभी इस मुद्दे पर विचार मंथन में जुटा है।

नरोत्तम-पवैया भी दौड़ में

इस सीट के लिए पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया के साथ केपी यादव के नाम जोर-शोर से चल रहे हैं। इनके अलावा और भी कुछ नेता हाईकमान के सामने अपनी दावेदारी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान नरोत्तम अपनी पारंपरिक सीट दतिया से चुनाव हार गए थे। उसके बाद से उनका पुनर्वास नहीं हो पाया लेकिन पार्टी ने ऑपरेशन लोटस सहित कई मौकों पर उन पर भरोसा जता चुकी है। केंद्रीय मंत्री शाह से उनकी करीबी रिश्ते भी उच्च सदन के लिए उनकी राह आसान बना सकते हैं।

मप्र से ये हैं मौजूदा राज्यसभा सदस्य

उमेश नाथ महाराज, बंशीलाल गुर्जर, एल.मुरुगन, माया नारोलिया सभी भाजपा एवं अशोक सिंह(कांग्रेस) पांचों का कार्यकाल (3 अप्रैल 2024 से 2 अप्रैल 2030) तक। कविता पाटीदार, सुमित्रा बाल्मीकि (भाजपा) एवं कांग्रेस के विवेक तन्खा (30 जून 2022 से 29 जून 2028)। सुमेर सिंह सोलंकी भाजपा एवं दिग्विजय सिंह कांग्रेस(22 जून 2020 से 21 जून 2026 ) तक।
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts