Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीट-यूजी में गड़बड़ी की 38 याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नीट-यूजी में गड़बड़ी की 38 याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट विवादों से घिरी नीट- यूजी से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में नीट-यूजी की पांच मई को हुई परीक्षा में गड़बड़ी और कदाचार का आरोप लगाने वाली और इसे फिर से आयोजित करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई आठ जुलाई की सूची के अनुसार, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला एवं न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ परीक्षा से संबंधित कुल 38 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। एनटीए सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का आयोजन करता है।

सीबीआई कर रही है जांच

परीक्षा में 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 24 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रश्न पत्र लीक समेत अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए तथा विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाया। परीक्षा में गड़बड़ी के संबंध में अदालतों में भी कई मामले दायर किए गए। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और एनटीए ने उन याचिकाओं का विरोध करते हुए हलफनामे दाखिल किए हैं, जिनमें परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts