Summer Vacation Travel :ये हैं देश की 5 सबसे खूबसूरत लोकेशन, जहां गर्मी की छुट्टियों सिर्फ गुजरेगी नहीं, खास यादें भी देगी

गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है। जहां लोग इस सीजन में कई अलग- अलग टूरिस्ट स्पॉट पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। क्योंकि झुलसाती गर्मी ने अब आपको घर में बैठने नहीं दे रही है। लेकिन अक्सर हम इस मौसम में फैमिली या दोस्तों के साथ जाने के लिए सही जगह ढूंढने में काफी कन्फ्यूज रहते हैं। लेकिन आज आपके इन्हीं सभी कन्फ्यूजन को दूर किया जाएगा और बताई जाएगी वो 5 जगह जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
मनाली की वादियां
हिमाचल जो देश में मशहूर है है अपनी खूबसूरत वादियों और पहाड़ो के लिए। वैसे तो सालभर यहां टूरिस्ट का आना लगा रहता है। लेकिन गर्मी के सीजन में भी यहां विजिट करते हैं तो ये जगह आपको एक खुशनुमा मेमारी देगी। ठंडी वादियों और यहां की नदियां इस जगह को और निखारती है। यहीं वजह है जो इसे देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में जगह देती है। यहां सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटी भी है, इसके अलावा रोहतंग पास को निहारना यहां घूमना भी आपको बेहतर एक्सपीरियंस देगा।
यह भी पढ़ें: PM Modi Howrah Bridge : PM मोदी की तरह लें हावड़ा ब्रिज का नजारा, जानिए कैसे पहुंचे और कितना आएगा खर्च
क्वीन ऑफ हिल स्टेशन, ऊटी
तमिलनाडु का ऊटी देश में क्वीन ऑफ हिल्स स्टेशन नाम से मशहूर है। यह साउथ इंडिया का सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगहों में शामिल है। अगर आप यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप चाय के बगान, रंग- बिरंगे फूलों से सजे गार्डन और यहां की ठंडी हवा टूरिस्ट को खासी पसंद आती है।
लद्दाख
उन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है जो एडवेंचर और यूनिक एक्सपीरियंस की तलाश में रहते हैं। ऊंचे पहाड़ों के बीच बसा यह इलाका अपने साफ नीले आसमान, शांत माहौल और शानदार प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है।
यहां की सबसे मशहूर जगहों में पैंगांग लेक और नूबरा वैली शामिल हैं। पैंगोंग लेक का बदलता रंग और नुब्रा वैली के रेत के टीलों के बीच ऊंट की सवारी आपके ट्रिप को यादगार बना देती है।
यह भी पढ़ें: Hotel Checkout Rules : बाली जैसी शर्मिंदगी से बचना है? होटल से कुछ भी उठाने से पहले ये जान लो
नैनीताल में इन जगहों पर जरूर जाएं
नैनीताल गर्मियों में घूमने के लिए एक परफेक्ट हिल स्टेशन है। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है, जहां हर तरफ हरियाली और ठंडा मौसम आपका स्वागत करता है। यहां की सबसे खास जगह नैनी लेक है, जहां बोटिंग का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा मॉल रोड पर शॉपिंग और स्नो व्यू पॉइंट से हिमालय के खूबसूरत नजारे देखना टूर को खास बना देता है। यह जगह फैमिली और कपल्स दोनों के लिए एक शानदार ऑप्शन है।
दार्जिलिंग के पहाड़ आपको जाने नहीं देंगे
दार्जिलिंग अपनी ठंडी हवाओं, हरियाली और खूबसूरत पहाड़ी दृश्यों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां से कंचनजंगा की बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा बेहद मनमोहक लगता है। दार्जिलिंग की खासियतों में दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की टॉय ट्रेन राइड और टाइगर हिल से सूर्योदय देखना शामिल है। जो आपको एक्सपीरियंस में नया रंग जोड़ देंगे।











