Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi Howrah Bridge :PM मोदी की तरह लें हावड़ा ब्रिज का नजारा, जानिए कैसे पहुंचे और कितना आएगा खर्च

अगर आप कुछ अलग अनुभव चाहते हैं, तो हुगली नदी में बोट राइड जरूर करें, यहां से हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु का शानदार व्यू मिलता है, यहां सुबह का समय शांत और ताजगी भरा होता है।
PM मोदी की तरह लें हावड़ा ब्रिज का नजारा, जानिए कैसे पहुंचे और कितना आएगा खर्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में कोलकाता में हुगली नदी के किनारे नाव की सवारी करते नजर आए। उन्होंने प्रिंसेप घाट और आउट्राम घाट का दौरा किया और सुबह के खूबसूरत नजारे का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की तस्वीरें भी साझा कीं, जिन्हें उन्होंने बंगाल की संस्कृति से जुड़ा खास अनुभव बताया।

हावड़ा ब्रिज- जो कोलकाता को भालो बनाता है

हावड़ा ब्रिज, जिसे रवींद्र सेतु भी कहा जाता है, कोलकाता का सबसे मशहूर पुल है। यह हुगली नदी पर बना है और शहर को हावड़ा से जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे व्यस्त और पुराने कैंटिलीवर पुलों में से एक है। रात में इसकी रोशनी इसे और भी आकर्षक बना देती है।

यह भी पढ़ें: ‘गंगा बंगाल की आत्मा है...’ PM मोदी ने हुगली में की नाव की सवारी, नाविकों और आम लोगों से भी मिले; देखें PHOTOS

कैसे पहुंचे हावड़ा ब्रिज?

  • ट्रेन: हावड़ा जंक्शन सबसे नजदीकी स्टेशन है
  • मेट्रो: महात्मा गांधी रोड या हावड़ा स्टेशन
  • बस/टैक्सी: शहर के किसी भी हिस्से से आसानी से उपलब्ध
  • पैदल: हावड़ा स्टेशन से पैदल भी जा सकते हैं

यह भी पढ़ें: मालदीव जाने से पहले सावधान! ड्रग्स कानून हुए बेहद सख्त, भारतीय यात्रियों के लिए जारी हुई बड़ी चेतावनी

PM मोदी की हावड़ा ब्रिज में बोटिंग की शानदार तस्वीरें

/img/95/1777098135997
/img/95/1777098396684

बोटिंग के दौरान PM ने काला चश्मा और सफेद कुर्ता पहन क्लिक की हुगली नदी की तस्वीरें

/img/95/1777098231362

मोदी ने नांव में सफर के बाद हावड़ा ब्रिज की तस्वीरें खुद कैमरे में कैद की

/img/95/1777098628562

नांव चालक को गले लगाते PM मोदी

नाव की सवारी दिखाएगी खास नजारें

अगर आप कुछ अलग अनुभव चाहते हैं, तो हुगली नदी में बोट राइड जरूर करें, यहां से हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु का शानदार व्यू मिलता है, यहां सुबह का समय शांत और ताजगी भरा होता है। वहीं शाम को सूर्यास्त और लाइटिंग का नजारा खास होता है। रात में ब्रिज की रोशनी बेहद खूबसूरत दिखती है।

कितना आएगा खर्च?

  • ब्रिज पर घूमने का कोई टिकट नहीं लगता (फ्री)
  • टैक्सी/ऑटो: ₹100- ₹200 (लगभग)
  • नाव की सवारी: ₹50- ₹300 (अनुभव के अनुसार)
  • बस: सबसे सस्ता विकल्प

आसपास घूमने की जगहें

  1. प्रिंसेप घाट
  2. आउट्राम घाट
  3. हुगली नदी का तट
  4. कोलकाता का पुराना बाजार और ऐतिहासिक इलाके
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts