MP में गजब संयोग : सीएस और डीजीपी के बच्चे भी समान कैडर में, आज से एकसाथ सेवाएं देंगी 2 पीढ़ियां

Follow on Google News
MP में गजब संयोग : सीएस और डीजीपी के बच्चे भी समान कैडर में, आज से एकसाथ सेवाएं देंगी 2 पीढ़ियां
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस समय गजब का संयोग बनने जा रहा है। ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जिसमें प्रशासन के प्रमुख सीएस इकबाल सिंह बैंस और पुलिस के प्रमुख डीजीपी बनने जा रहे सुधीर कुमार सक्सेना के बच्चे भी मध्य प्रदेश कैडर में हैं। प्रदेश में ही अपनी सेवा दे रहे हैं। ये भी पढ़ें: MP के नए DGP बने सुधीर सक्सेना, गृह विभाग ने आदेश किया जारी; कल गृह मंत्री ने लगाई थी नाम पर मुहर

अमनबीर सिंह 2013 बैच के IAS अधिकारी

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे अमनबीर सिंह 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे अभी बैतूल जिले के कलेक्टर हैं और उन्हें नौ फरवरी 2021 को बैतूल जिले का कलेक्टर बनाया गया था। इसके पहले वे सतना नगर पालिका निगम के आयुक्त थे। उन्होंने उज्जैन में सहायक कलेक्टर के रूप में अपनी सर्विस शुरू की थी और बाद में उन्हें डबरा एसडीएम के रूप में मैदानी भूमिका सौंपी दी थी। ये भी पढ़ें : देश के पहले सस्पेंड IAS अरविंद जोशी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

इंदौर में एडिशनल एसपी है सोनाक्षी

इधर, मप्र डीजीपी का प्रभार लेने जा रहे 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना की बेटी सोनाक्षी 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। इन्हें भी मध्य प्रदेश कैडर आवंटित हुआ है। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ट्रॉफी हासिल की थी। अभी वे इंदौर में एडिशनल एसपी हैं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts