Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सूडान में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 46 लोगों की मौत, दो सालों से गृहयुद्ध में फंसा हुआ है देश

सूडान में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 46 लोगों की मौत, दो सालों से गृहयुद्ध में फंसा हुआ है देश
काहिरा। सूडान का सैन्य विमान ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। सेना और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे तकनीकी खराबी बातई जा रही है। सूडानी आर्मी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना का एंटोनोव विमान मंगलवार को को ओमडुरमैन के उत्तर में वादी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बयान में बताया कि इस दुर्घटना में सैन्य कर्मियों और आम नागरिकों की मौत हुई है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि दुर्घटना किस कारण से हुई।

तकनीकि खराबी से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एंटोनोव विमान मंगलवार को ओमडुरमैन के उत्तर में वादी सईदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में चार सदस्यीय चालक दल के आलावा कई आधिकारी भी सवार थे। यह विमान सैन्य मिशन पर था। सूडानी अधिकारियों ने बताया कि ओमदुरमान शहर में हुए सैन्य विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इससे पहले हादसे में 19 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही थी। इसके साथ ही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई। सूडानी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के शवों को ओमडुरमैन के नाउ अस्पताल भेजा गया। मंत्रालय ने कहा कि विमान ओमडुरमैन के कर्रारी जिले में दुर्घटनाग्रस्त होकर एक आम नागरिक के घर पर गिरा जिसके कारण जमीन पर भी लोगों की मौत होने की आशंका है।

सूडान में चल रहा है ग्रह युद्ध

बता दें कि अप्रैल 2023 से सूडान में सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच ग्रहयुद्ध चल रहा है। इस युद्ध ने सूडान के कई हिस्सों, खासकर शहरी क्षेत्र को तबाह कर दिया है। युद्ध में अब तक 29 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। साथ ही हिंसा, सामूहिक बलात्कार और अन्य अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts