Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरीश राणा:13 साल के संघर्ष की कहानी पर बनेगी बायोपिक, राइटर ने वकील से की बात

हरीश राणा को बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी। बता दें कि देश में ये पहली बार है कि एससी ने किसी व्यक्ति को इच्छामृत्यु की परमिशन दी है। लेकिन अब हरीश राणा के जीवन पर बायोपिक बनाने पर विचार किया जा रहा है।
13 साल के संघर्ष की कहानी पर बनेगी बायोपिक, राइटर ने वकील से की बात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    13 साल तक कोमा में रहे हरीश राणा के मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह कहानी कानून, संवेदना और पारिवारिक संघर्ष का अनोखा उदाहरण बनकर सामने आ रही है।

    हरीश राणा की संघर्ष भरी कहानी बड़े पर्दे पर दिखेगी 

    गाजियाबाद के हरीश राणा की 13 वर्षों की संघर्षपूर्ण कहानी अब बड़े पर्दे तक पहुंचने जा रही है। इच्छामृत्यु को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद इस मामले ने देशभर का ध्यान खींचा है। इसी बीच मुंबई के एक लेखक ने हरीश राणा के जीवन पर बायोपिक बनाने की इच्छा जताई है और इसके लिए उनके अधिवक्ता मनीष जैन से बात की है।

    फिल्म में दिखेगा न्याय, करुणा और संवेदना 

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरीश राणा को एम्स के पैलिएटिव केयर वार्ड में रखा गया है। उनके पिता अशोक राणा ने बेटे के अंगदान का साहसिक निर्णय लेकर एक मानवीय उदाहरण पेश किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष जैन के अनुसार, यह मामला सिर्फ कानून तक सीमित नहीं था, बल्कि गहरी मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा हुआ था, जहां परिवार ने 13 वर्षों तक लगातार मानसिक और इमोशनल संघर्ष झेला।

    ये भी पढ़ें: हरीश राणा को अंतिम विदाई: सबको माफ करते हुए जाओ, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

    ऐतिहासिक फैसला और सामाजिक प्रभाव

    11 मार्च 2026 को जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की खंडपीठ ने परोक्ष इच्छामृत्यु की अनुमति दी। यह निर्णय न केवल एक पिता की इच्छा का सम्मान था, बल्कि 2018 के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप देने वाला अहम कदम भी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बायोपिक में हरीश राणा के जीवन, संघर्ष सहित जिदंगी से जुड़े अहम पहलुओं को दिखाया जाएगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts