PlayBreaking News

ऐसे रोना जैसे पिता गुजर गए हों :धुरंधर 2 में रहमान डकैत की अंतिम विदाई का अनसुना किस्सा

धुरंधर 2: द रिवेंज’ में रहमान डकैत की अंतिम विदाई का इमोशनल सीन दर्शकों को बांध रहा है। डायरेक्टर आदित्य धर ने एक्टर्स को विशेष ब्रीफ दिया कि ऐसे रोना जैसे पिता गुजर गए हों। बिना ग्लिसरीन, पूरी तरह प्राकृतिक भावनाओं के साथ शूट किया गया सीन, बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है।
Follow on Google News
धुरंधर 2 में रहमान डकैत की अंतिम विदाई का अनसुना किस्सा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फिल्म प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है। पिछले पार्ट धुरंधर की सफलता ने दूसरे पार्ट की लोकप्रियता में भी मदद की। पहले पार्ट में अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया था और उनकी रहमान डकैत के रूप में ‘ऑरा फार्मिंग’ की भूमिका को खूब सराहाया गया। धुरंधर 2 में रहमान डकैत की मौत का सीन दर्शकों के लिए सबसे भावुक और इमोशनल मोड़ है। इस सीन की तैयारी और शूटिंग का तरीका भी काफी खास रहा। डायरेक्टर आदित्य धर ने एक्टर्स को एक विशेष ब्रीफ दिया ताकि वे सीन में पूरी तरह डूब सकें।

    ये भी पढ़ें: त्योहारों पर सुरक्षा अलर्ट : डीजीपी मकवाणा बोले, विवादित मार्गों से परमिशन के बाद ही निकलेंगे जुलूस

    डायरेक्टर का खास ब्रीफ

    रजत अरोड़ा, जो रहमान डकैत की गैंग में मुक्का बने हैं, ने बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा, ऐसे रोना जैसे आपके पिता गुजर गए हों। आप रहमान डकैत की गैंग में हैं, और वह आपके लिए पिता समान हैं। जो भी फ्रेम में है, सभी को वही इमोशन बाहर लाना है। ऐसा लगे कि कोई अपना गुजर गया हो। रजत ने आगे कहा कि मैंने आदित्य सर से पूछा कि क्या मैं कॉन्टैक्ट लेंस निकाल लूं क्योंकि इसे पहनने के बाद रोना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि सीन में इमोशन होना जरूरी है, इसलिए हर कोई उस सीन में नोटिस हुआ हो और शायद लोगों को वो पसंद भी आए

    शूटिंग का तरीका

    शकील बने एक्टर विक्रम भंबरी ने भी इस सीन पर अपनी बात साझा की। उन्होंने बताया कि सीन की स्क्रिप्ट सुबह मिल गई थी और पढ़ते ही उन्हें एहसास हो गया कि उन्हें पूरी तरह उस जोन में जाना होगा। विक्रम ने कहा कि हमें रोना-चिल्लाना नहीं करना था। बस इमोशन दिखाना था। कोई ओवर एक्टिंग नहीं करनी थी। हमने इस सीन के लिए ग्लिसरीन या कोई फेक इमोशन इस्तेमाल नहीं किया। इस सीन की सफलता का एक बड़ा कारण यही है कि एक्टर्स ने अपने इमोशंस को पूरी तरह महसूस किया और कैमरे पर स्वाभाविक रूप से पेश किया।

    बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग

    धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। पहले पार्ट की सफलता और सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता ने दूसरे पार्ट की लोकप्रियता को बढ़ावा दिया। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे कई एक्टर्स शामिल हैं।

    रहमान डकैत की यादगार भूमिका

    रहमान डकैत का किरदार पहले पार्ट में ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका था। विलेन होने के बावजूद उनका किरदार इतना प्रभावशाली था कि लोग उन्हें किसी हीरो की तरह भी देख रहे थे। ‘धुरंधर 2’ में उनकी अंतिम विदाई का सीन इस किरदार की गहराई और फिल्म की कहानी को और मजबूती देता है।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts