Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :प्रभारी मंत्रियों ने जिलों के बजाय भोपाल में ही निपटा दीं कोर कमेटियों की बैठकें

भाजपा ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों, मंडल-निगमों में नियुक्तियों के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिले में जाकर बैठकें करना था, लेकिन कई मंत्रियों ने भोपाल में अपने दफ्तरों में बैठकर ही ये बैठकें निपटा लीं।
प्रभारी मंत्रियों ने जिलों के बजाय भोपाल में ही निपटा दीं कोर कमेटियों की बैठकें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजीव सोनी, भोपाल। प्रदेश में भाजपा संगठन की कोर कमेटियों की कई बैठकें प्रभारी मंत्रियों ने जिलों के बजाए भोपाल में ही संपन्न कर लीं। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर इस महत्वपूर्ण बैठकों में संगठन के पैंडिंग मामले सुलझाने, महा प्रशिक्षण अभियान की कार्ययोजना और नियुक्तियों के लिए संभावित नाम फायनल किए जाना है। सागर, रीवा और भोपाल सहित कतिपय अन्य जिलों में प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी में ये बैठकें हो गईं। लेकिन पन्ना, खरगोन, खंडवा, छतरपुर, नरसिंहपुर सहित हरदा आदि जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने कोर ग्रुप के सदस्यों को भोपाल बुलाकर संगठन का होमवर्क पूरा कर लिया। जिलों में कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखने के लिए मंत्रियों को प्रभार के जिलों में  प्रवास करने को कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि कोर ग्रुप में जिले के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रभारी व स्थानीय मंत्री सहित 17 प्रमुख नेता बतौर सदस्य नामित हैं।

    हरदा, दमोह- पन्ना व छतरपुर को बुलाया भोपाल

    खंडवा जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के पर्यटन-संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने यह महत्वपूर्ण बैठक एक दिन पहले भोपाल में संपन्न कर ली। मंगलवार को कैबिनेट भी थी उन्होंने कोर ग्रुप को बुलाकर पर्यटन निगम के होटल पलाश में संगठन के कामकाज को संपन्न करा दिया। कृषि मंत्री एवं छतरपुर के प्रभारी ऐदल सिंह कंषाना ने भी कोर ग्रुप को भोपाल बुला लिया। 

    बैठकों के बारे में हाईकमान के हैं निर्देश 

    जिला और मंडल स्तर पर महाप्रशिक्षण अभियान के पहले संगठन ने प्रदेश के सभी 62 जिलों में कोर(प्रबंध) समितियों की बैठकें प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। कुछ प्रभारी मंत्रियों ने कैबिनेट और भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठकों के चलते कोर ग्रुप के सदस्यों को बुलाकर अपने आवास अथवा अन्य स्थानों पर बैठक की औपचारिकता पूरी कर ली। मंत्री इंदर सिंह परमार ने पन्ना -दमोह जाने के बजाए कोर ग्रुप को भोपाल बुला लिया। हरदा-खरगोन के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भी राजधानी में बैठक कर ली।

    कोर ग्रुप में हैं ये दिग्गज नेता और मंत्री

    पार्टी संगठन ने जिला कोर ग्रुप में 17 वरिष्ठ नेताओं को नामित किया है। इनमें प्रभारी मंत्री, सांसद लोकसभा, सांसद राज्यसभा(जिला मुख्यालय), राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, स्थानीय मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री (तीनों) महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और जिले में निवासरत अन्य जिले के पदाधिकारी।

    जिलों में पहुंचे प्रभारी मंत्री 

    सागर के विधायक एवं भोपाल के जिला प्रभारी प्रदीप लारिया का कहना है कि सागर नगर और ग्रामीण की बैठक डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में बुलाई गई थी। इसमें संगठन के सभी पैंडिंग मामलों का निपटारा भी हो गया। लारिया ने बताया कि भोपाल में भी प्रभारी मंत्री चेतन काश्यप की मौजूदगी जिला कोर कमेटी ने संगठन के मामलों के साथ प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम तय कर लिए। मंत्री प्रहलाद पटेल भी बैठक के लिए अपने प्रभार के जिला रीवा पहुंचे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts