होर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा धमाका !समुद्री माइन से टकराया ऑयल टैंकर, विस्फोट का दावा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक ऑयल टैंकर में विस्फोट की खबर सामने आई है। ईरानी मीडिया का दावा है कि टैंकर समुद्री माइन से टकरा गया था। घटना के कारणों और नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरानी मीडिया का दावा है कि वहां से गुजर रहा एक ऑयल टैंकर समुद्री माइन (Sea Mine) से टकराने के बाद विस्फोट का शिकार हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक टैंकर अपने निर्धारित समुद्री मार्ग से भटक गया था। फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।












