Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस का भोपाल स्टेशन पर स्टॉपेज बंद, निशातपुरा से मिलेंगी ये ट्रेन

26 सितंबर से निशातपुरा स्टेशन पर होगा ठहराव, कॉर्ड लाइन से भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी दोनों ट्रेनें
मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस का भोपाल स्टेशन पर स्टॉपेज बंद, निशातपुरा से मिलेंगी ये ट्रेन
फाइल फोटो

भोपाल। निशातपुरा रेलवे स्टेशन से यात्री ट्रेनों के नियमित संचालन की शुरुआत के साथ भोपाल रेल मंडल ने दो प्रमुख ट्रेनों के ठहराव में बदलाव किया है। 26 सितंबर से डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस और जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव भोपाल स्टेशन की जगह निशातपुरा स्टेशन पर होगा। दोनों दिशाओं में चलने वाली ये ट्रेनें संत हिरदाराम नगर–निशातपुरा कॉर्ड लाइन के जरिए भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी।

मालवा एक्सप्रेस का नया समय

गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस प्रतिदिन निशातपुरा स्टेशन पर शाम 5:20 बजे पहुंचेगी और 5:30 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस सुबह 7:25 बजे निशातपुरा पहुंचेगी और 7:35 बजे रवाना होगी।

सोमनाथ एक्सप्रेस भी निशातपुरा से

गाड़ी संख्या 11465 जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन निशातपुरा स्टेशन पर सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी और 6:45 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 11466 वेरावल–जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस रात 8:10 बजे निशातपुरा पहुंचेगी और 8:15 बजे रवाना होगी।

ये भी पढ़ें: ‘24 घंटे में…’ मेटा को कोर्ट का आदेश, सौरव दास-अभिजीत दीपके और रांका को HC ने भेजा नोटिस

वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

मालवा एक्सप्रेस भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन है। माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ट्रेन से सफर करते हैं। भोपाल स्टेशन पर ठहराव समाप्त होने के बाद इन यात्रियों को अब निशातपुरा स्टेशन पहुंचकर ट्रेन पकड़नी होगी। इससे खासतौर पर भोपाल शहर से आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

भोपाल स्टेशन पर कम होगा दबाव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार निशातपुरा स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू होने से भोपाल स्टेशन पर यात्री और ट्रेनों का दबाव कम होगा। वर्तमान में भोपाल स्टेशन से प्रतिदिन करीब 230 ट्रेनें अप-डाउन में गुजरती हैं और लगभग 45 हजार यात्री यहां से आवागमन करते हैं। निशातपुरा स्टेशन के नियमित संचालन से भविष्य में कुछ नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: बच्चों के डिजिटल मीडिया इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की सिफारिश

Devendra shakya
By Devendra shakya

Latest Posts