PlayBreaking News

शेयर बाजार में जोरदार उछाल:चुनावी रुझानों के बीच सेंसेक्स 1000 अंक तक चढ़ा, निफ्टी में 250 अंक की तेजी

चुनावी रुझानों के पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स ने 1000 अंकों से अधिक की जोरदार छलांग लगाई है।
Follow on Google News
चुनावी रुझानों के बीच सेंसेक्स 1000 अंक तक चढ़ा, निफ्टी में 250 अंक की तेजी
AI Generated Image

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की बढ़त के साथ 77,850 के आसपास कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी में भी लगभग 300 अंकों की तेजी के साथ 24,250 के स्तर के पार पहुंच गया है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर हरे निशान में हैं। Maruti Suzuki, Hindustan Unilever और Adani Ports जैसे दिग्गज शेयरों में 4% तक की तेजी देखी जा रही है।

चुनावी रुझानों का असर

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में आए शुरुआती रुझानों ने बाजार को मजबूती दी है। निवेशक आमतौर पर स्थिर सरकार और स्पष्ट जनादेश को सकारात्मक संकेत मानते हैं।

ग्लोबल मार्केट से मिला सपोर्ट

अमेरिकी बाजार में मजबूती खासकर S&P 500 के रिकॉर्ड स्तर और टेक शेयरों में उछाल ने भारतीय बाजार के सेंटीमेंट को मजबूत किया है।

कच्चे तेल की कीमतों में राहत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश को राहत मिलती है और महंगाई पर दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ती है।

कंपनियों के मजबूत नतीजे

Hindustan Unilever के बेहतर तिमाही नतीजों और अन्य बड़ी कंपनियों की मजबूत परफॉर्मेंस ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। इसी वजह से ऑटो और FMCG शेयरों में खरीदारी तेज हुई है।

शॉर्ट कवरिंग और टेक्निकल रिकवरी

पिछले कुछ सत्रों में गिरावट के बाद बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है। निफ्टी ने 24,000 के आसपास के सपोर्ट लेवल से मजबूत रिकवरी दिखाई है।

ये भी पढ़ें: सैलरी बढ़ोतरी में भारत नंबर-1: 2026 में 9% से ज्यादा इंक्रीमेंट का अनुमान, सर्वे में बड़ा खुलासा

FMCG और ऑटो सेक्टर में खरीदारी

ग्रामीण मांग में सुधार की उम्मीद और ऑटो कंपनियों में सकारात्मक खबरों के चलते इन सेक्टर्स में करीब 2% की तेजी है जिससे बाजार को ज्यादा सपोर्ट मिला है। 

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts