Stock Market Crash:आज मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1456 अंक टूटकर 74,559 पर बंद

सेंसेक्स करीब 1500 अंक गिरकर 74 हजार 559 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 400 अंकों से ज्यादा टूटकर 23 हजार 380 पर आ गया। बाजार पूंजीकरण में करीब 11 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। आईटी, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला।
अंतराष्ट्रीय तनाव ने बढ़ाई चिंता
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और होर्मुज जलडमरूमध्य पर खतरे की आशंका ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया। डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया। निवेशकों ने जोखिम से बचने के लिए तेजी से बिकवाली शुरू कर दी। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा। इससे घरेलू निवेशक भी घबराए नजर आए।
ये भी पढ़ें: टीकमगढ़: सफाई कर्मचारी की एरियर राशि के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत लेते कॉलेज का लैब टैक्नीशियन गिरफ्तार
सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
सेसेंक्स 1456 अंक टूटकर 74,559 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी50 436 अंक गिरकर 23 हजार 380 पर आ गया। बैंकिंग सेक्टर भी दबाव में रहा और निफ्टी बैंक में 884 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के 30 शेयरों में से सिर्फ तीन में तेजी रही, जबकि बाकी सभी लाल निशान पर बंद हुए। इस भारी गिरावट ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया।
आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में
आईटी सेक्टर इस गिरावट का सबसे बड़ा शिकार रहा, जहां 3.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। टीसीए, टेक महिंद्रा, जैसे दिग्गज शेयरों में भारी बिकवाली हुई। खासतौर पर ओपन एआई के नए निवेश ऐलान ने बाजार में दबाव बढ़ाया। निवेशकों ने आईटी शेयरों से दूरी बनाना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 Cancelled : पेपर लीक का सबसे बड़ा खुलासा! कैसे फैला देशभर में कथित नेटवर्क? समझिए पूरा मामला
कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 2.45 प्रतिशत बढ़कर 106.75 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय मानी जाती है। इससे महंगाई बढ़ने और कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ने की आशंका रहती है। रुपये पर भी दबाव बढ़ा और वह रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। इन सभी चीजों की वजह से बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।












