Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टीकमगढ़: सफाई कर्मचारी की एरियर राशि के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत लेते कॉलेज का लैब टैक्नीशियन गिरफ्तार

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रिटायर्ड स्वीपर के समयमान वेतनमान के एरियर की राशि और अर्जित अवकाश के नगदीकरण के बदले मांगी थी 2 लाख रुपए की रिश्वत, जिसकी पहली किश्त में 50 हजार रुपए वसूलने के बाद दूसरी किश्त 1 लाख रुपए लेते हुए सागर लोकायुक्त पुलिस ने धर-दबोचा
सफाई कर्मचारी की एरियर राशि के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत लेते कॉलेज का लैब टैक्नीशियन गिरफ्तार

टीकमगढ़। सरकारी कॉलेज से रिटायर्ड स्वीपर के समयमान वेतनमान के एरियर की राशि के भुगतान और अवकाश नगदीकरण के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए स्थापना शाखा प्रभारी लैब टैक्नीशियन को लोकायुक्त सागर की पुलिस टीम ने पकड़ा है। रिश्वतखोर लैब टैक्नीशियन रिश्वत की पहली किश्त 50 हजार रुपए पहले ही वसूल चुका है।   

रिटायर्ड स्वीपर के बेटे ने की थी रिश्वत मांगने की शिकायत

रिश्वत मांगने की शिकायत देवेंद्र वाल्मीक निवासी नगर परिषद कारी, जिला टीकमगढ़ ने की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता हरिकिशन वाल्मीक शासकीय महाविद्यालय टीकमगढ़ में स्वीपर थे, जोकि जनवरी 2026 में रिटायर हुÞए हैं। हरिकिशन वाल्मीक के एरियर राशि और अवकाश नगदीकरण के बदले स्थापना शाखा प्रभारी लैब टैक्नीशियन नितिन मिश्रा, निवासी ताल दरवाजा टीकमगढ़ ने 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी है। 

शिकायत के सत्यापन के दौरान ही 50 हजार ले लिए

रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सागर योगेश्वर शर्मा ने कराया। इसी दौरान आरोपी नितिन मिश्रा ने रिश्वत की पहली किश्त बतौर 50 हजार रुपए वसूल लिए। इसके बाद एसपी योगेश्वर शर्मा ने लोकायुक्त का ट्रैप दल बना कर रवाना किया। इस ट्रैप दल में निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं निरीक्षक मंजू किरण तिर्की के साथ लोकायुक्त सागर संभाग सागर का स्टाफ शामिल था। 

टीकमगढ़ कॉलेज में ही रिश्वत लेते पकड़ा गया

लोकायुक्त ट्रैप दल ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जिला टीकमगढ़ की घेराबंदी कर ली। इसके बाद जैसे ही देवेंद्र वाल्मीक से आरोपी लैब ट्रैक्नीशियन नितिन मिश्रा ने रिश्वत ली, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 

Vijay S. Gaur
By Vijay S. Gaur

विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

Latest Posts