Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिहोरा में दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत; दो लोगों की मौत

सिहोरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर मोहसाम गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम खुड़ावल निवासी करण सिंह लोधी (75) और उमाशंकर लोधी (55) के रूप में हुई है।
सिहोरा में दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत

सिहोरा। दोनों बाइक से खुड़ावल से दिनारी खम्हरिया में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में करण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उमाशंकर ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया।

कार से भिड़ी बाइक

मोहसाम के पास जबलपुर की ओर से आ रही कार क्रमांक यूपी 16 डीजेड 1243 से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे करण सिंह उछलकर कार के सामने वाले हिस्से पर जा गिरे। सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में जहरीली गैस से एक युवक की मौत, दूसरे का इलाज जारी; सेप्टिक टैंक में उतरे और गंवाई जान

रास्ते में तोड़ा दम

हादसे में उमाशंकर के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें एंबुलेंस से सिहोरा अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए जबलपुर ले जा रहे थे, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में उमाशंकर ने दम तोड़ दिया।

सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे थे दोनों

मृतक करण सिंह लोधी और उमाशंकर लोधी ग्राम खुड़ावल के निवासी थे। दोनों बाइक से खुड़ावल से दिनारी खम्हरिया में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी मोहसाम गांव के पास जबलपुर की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

Breaking News

पुलिस ने जांच शुरू की

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार और बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts