‘स्टारलिंक कभी बंद नहीं होगा’, यूक्रेन को लेकर एलन मस्क का बड़ा ऐलान, जेलेंस्की को बताया ‘दुष्ट’

टेस्ला और X के मालिक एलन मस्क ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि यूक्रेन की युद्ध नीति से असहमति के बावजूद, वहां स्टारलिंक टर्मिनल बंद नहीं किए जाएंगे। इससे पहले मस्क ने यूक्रेन में स्टारलिंक बंद करने की धमकी दी थी और कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो यूक्रेन का आर्मी सिस्टम पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा क्योंकि वो इंटरनेट के लिए पूरी तरह से स्टारलिंक पर निर्भर हैं।
यूक्रेन नीति से असहमति, लेकिन स्टारलिंक रहेगा सक्रिय
एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमने-सामने की शारीरिक लड़ाई के लिए चुनौती दी थी। उन्होंने कहा, "मेरा स्टारलिंक सिस्टम यूक्रेनी सेना की रीढ़ बना हुआ है। अगर मैं इसे बंद कर दूं, तो उनकी पूरी फ्रंट लाइन ध्वस्त हो जाएगी।" हालांकि, मस्क ने यह भी स्पष्ट किया कि वह यूक्रेन नीति से सहमत नहीं हैं और वहां जारी लंबे युद्ध को एक नरसंहार मानते हैं।यूक्रेन को नरसंहार से बचाने की अपील
मस्क ने अपनी पोस्ट में युद्ध के लंबे समय तक चलने को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि इस संघर्ष का अंत होना चाहिए। उन्होंने कहा, "जो कोई भी वास्तव में परवाह करता है, जो वास्तव में सोचता और समझता है, वह चाहता है कि यह नरसंहार जल्द से जल्द खत्म हो। अब शांति!"












