Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सेल्फी लेने आए फैन पर भड़के एसएस राजामौली, पास आने पर मारा धक्का, कोटा श्रीनीवास के अंतिम दर्शन से लौट रहे थे

सेल्फी लेने आए फैन पर भड़के एसएस राजामौली, पास आने पर मारा धक्का, कोटा श्रीनीवास के अंतिम दर्शन से लौट रहे थे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का हैदराबाद में 13 जुलाई को निधन हो गया था। साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे, इनमें बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली भी शामिल थे। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गेट से निकलते समय राजामौली सेल्फी लेने आए एक फैन को धक्का मारते दिखे।

    राजामौली ने फैन को लगाई फटकार

    जुबली हिल्स स्थित कोटा श्रीनिवास के घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में राजामौली को कार के पास जाते समय फैन ने सेल्फि लेने के लिए घेर लिया, इसी दौरान एक फैन उनके ज्यादा करीब आ गया। इससे वह भड़क गए और उन्होंने फैन को जोरदार धक्का दे दिया और फटकार भी लगाई।

    राजामौली के समर्थन में बोले लोग

    राजामौली के इस बरताव पर कई लोगों ने उनका समर्थन किया। लोगों का मानना है की अंतिम संस्कार जैसी भावनात्मक स्थिति देखते हुए ऐसा करना गलत नहीं है। सेल्फी लेने का यह सही समय नहीं है।

    83 साल की उम्र में निधन

    कोटा श्रीनीवास ने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस लीं। रविवार को हुए उनके अंतिम संस्कार में साउथ के कई दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नाएडू भी शामिल हुए थे।

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts