PlayBreaking News

CG NEWS: CCPL 2026 Final: बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस के बीच आज खिताबी जंग, रायपुर में होगा महामुकाबला।

CCPL 2026 के फाइनल में बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस आमने-सामने होंगे। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा खिताबी मुकाबला। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 के तीसरे सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस की टीमे
Follow on Google News
CCPL 2026 Final: बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस के बीच आज खिताबी जंग, रायपुर में होगा महामुकाबला।

RAIPUR​ NEWS छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 के तीसरे सीजन का फाइनल मुकाबला बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होने वाले इस मुकाबले में खिताब जीतने के लिए दोनों टीमें पूरी ताकत झोंकेंगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी देंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्षों को जीत का मंत्र, रायपुर में 10 दिन का विशेष प्रशिक्षण शिविर।



रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 के तीसरे सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया है।


दोनों टीमों की गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी ताकत

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की गेंदबाजी सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाली है। बिलासपुर बुल्स ने पूरे सीजन में अपने अनुशासित और आक्रामक गेंदबाजी आक्रमण के दम पर विरोधी टीमों को मुश्किल में डाला है। दूसरी ओर रायगढ़ लायंस की गेंदबाजी यूनिट भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। बिलासपुर के पास हैट्रिक लेने वाले तेज गेंदबाज मोहित राऊत हैं, जबकि रायगढ़ लायंस के लिए सेमीफाइनल में पांच विकेट झटकने वाले आयुष सिंह ठाकुर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं

ये भी पढ़ें: CG NEWS: नवा रायपुर में वाटर स्पोर्ट्स का महाकुंभ: सेंध लेक में राष्ट्रीय कयाकिंग-कैनोइंग चैम्पियनशिप का शानदार आगाज।



रायगढ़ लायंस ने सेमीफाइनल में दिखाया दम

रायगढ़ लायंस ने सेमीफाइनल में रायपुर राइनोज को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रायगढ़ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायपुर को निर्धारित 20 ओवर में 116 रन पर रोक दिया।आयुष सिंह ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए। इसके बाद बल्लेबाजों ने बिना दबाव के खेलते हुए लक्ष्य को मात्र 14 ओवर में हासिल कर लिया और टीम को फाइनल में पहुंचाया।



मोहित राऊत की हैट्रिक से चमकी बिलासपुर बुल्स

दूसरे सेमीफाइनल में बिलासपुर बुल्स ने बस्तर बाइंस को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बिलासपुर ने बस्तर की टीम को 18.2 ओवर में 112 रन पर समेट दिया।बिलासपुर के तेज गेंदबाज मोहित राऊत ने शानदार हैट्रिक लेकर मैच का रुख बदल दिया। वहीं रुद्र प्रताप डेहरी ने भी तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद बल्लेबाजों ने लक्ष्य हासिल कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: पहली बार राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर, 291.88 किमी नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र की मंजूरी



क्रिकेट प्रेमियों की नजरें खिताबी मुकाबले पर

CCPL 2026 का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण और संतुलित बल्लेबाजी क्रम मौजूद है। ऐसे में रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को एक शानदार और प्रतिस्पर्धी मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे सीजन की ट्रॉफी बिलासपुर बुल्स के नाम होती है या रायगढ़ लायंस इतिहास रचती है।

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts