Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक दिन, दो देशों में खेलेगी टीम इंडिया! एशियन गेम्स के चलते श्रेयस अय्यर के लिए बढ़ी मुश्किल, वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर

अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट में अनोखी स्थिति बन सकती है। 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स में भारत का मेडल राउंड मुकाबला और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे एक ही दिन होगा। एशियन गेम्स टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। ऐसे में उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।
एक दिन, दो देशों में खेलेगी टीम इंडिया! एशियन गेम्स के चलते श्रेयस अय्यर के लिए बढ़ी मुश्किल, वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर
श्रेयस अय्यर की मुश्किलें बढ़ीं!

अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट के सामने एक अनोखी स्थिति बन सकती है। एक ही दिन भारतीय क्रिकेट की दो टीमें अलग-अलग देशों में मुकाबला खेल सकती हैं। इसका सीधा असर श्रेयस अय्यर पर भी पड़ सकता है। एशियन गेम्स में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी कर रहे अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

3 अक्टूबर को दोनों टीमों का मुकाबला

दरअसल, सितंबर में भारतीय टीम एशियन गेम्स के लिए जापान जाएगी। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा। मेडल राउंड के मुकाबले 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसी दिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में होना है। ऐसे में अगर भारत एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचता है, तो उसी दिन भारतीय क्रिकेट की दो टीमें अलग-अलग जगहों पर मुकाबला खेलेंगी। एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

अय्यर के लिए क्यों मुश्किल है ODI सीरीज?

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान रवाना होगी। श्रेयस अय्यर इस टीम के कप्तान हैं। इसके अलावा वह वनडे टीम के उप-कप्तान भी हैं। ऐसे में एशियन गेम्स की जिम्मेदारी संभालने के कारण अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उपलब्ध रहना मुश्किल है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह वनडे सीरीज सितंबर में शुरू होनी है।

Shreyas Iyer

BCCI अध्यक्ष ने टीम को दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि क्रिकेट टीम समेत पूरा भारतीय दल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतेगा। मन्हास ने कहा कि पूरा देश खिलाड़ियों के साथ है और उन्हें देश का नाम रोशन करने की उम्मीद है।

एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम

  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  • अभिषेक शर्मा
  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  • ईशान किशन (विकेटकीपर)
  • शिवम दुबे
  • तिलक वर्मा (उप-कप्तान)
  • नीतीश कुमार रेड्डी
  • अक्षर पटेल
  • वाशिंगटन सुंदर
  • वरुण चक्रवर्ती
  • रवि बिश्नोई
  • जसप्रीत बुमराह
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह
  • वैभव सूर्यवंशी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts