Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना :नशा मुक्त और अपराध मुक्त गुना के लिए एसपी हितिका वासल का 'मास्टर प्लान': तस्करों पर रहेगी कड़ी नजर

एसपी वासल ने बताया कि 23 मार्च को पदभार संभालने के बाद उन्होंने 'पुलिस चौपाल' की शुरुआत कर दी है। उनका मानना है कि जो समस्याएं मोहल्ले या गांव के स्तर पर सुलझ सकती हैं, उन्हें संवाद के जरिए वहीं खत्म किया जाएगा।
नशा मुक्त और अपराध मुक्त गुना के लिए एसपी हितिका वासल का 'मास्टर प्लान': तस्करों पर रहेगी कड़ी नजर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजकुमार रजक, गुना। नवागत पुलिस अधीक्षक (SP) हितिका वासल ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। 'पीपुल्स समाचार' से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करना उनका मुख्य उद्देश्य है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्थान बॉर्डर से सटे होने के कारण नशे की तस्करी पर लगाम लगाना उनकी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती और प्राथमिकता होगी।

    /img/95/1774890370765

    संवाद से समाधान और पुलिस चौपाल

    एसपी वासल ने बताया कि 23 मार्च को पदभार संभालने के बाद उन्होंने 'पुलिस चौपाल' की शुरुआत कर दी है। उनका मानना है कि जो समस्याएं मोहल्ले या गांव के स्तर पर सुलझ सकती हैं, उन्हें संवाद के जरिए वहीं खत्म किया जाएगा। इससे न केवल जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा, बल्कि छोटे विवादों को बड़ा रूप लेने से रोका जा सकेगा। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर विशेष फोकस रखने और पुलिस के व्यवहार को आमजन के प्रति अधिक मानवीय बनाने की बात कही।

    यह भी पढ़ें: पत्नी बनी रही पहरेदार: गुना में पार्लर सिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, पति ने की हैवानियत, 3 आरोपी गिरफ्तार

    अपराधियों पर होगी सख्त 'सर्जिकल स्ट्राइक'

    नशे के सौदागरों, आईपीएल सट्टेबाजों और आदतन अपराधियों को चेतावनी देते हुए एसपी ने कहा कि एनडीपीएस और जुआ-सट्टा के मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, "नशे के पुराने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम न केवल तस्करों को पकड़ेंगे, बल्कि जनता और बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाकर नशे की जड़ पर प्रहार करेंगे।"

    ट्रैफिक सुधार और बॉर्डर पर निगरानी

    शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर कार्ययोजना बनाकर काम करने के साथ-साथ, राजस्थान बॉर्डर से होने वाली अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से गुना में शांति और सुरक्षा का एक नया माहौल बनेगा। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts