Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पत्नी बनी रही पहरेदार:गुना में पार्लर सिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, पति ने की हैवानियत, 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के गुना जिले के के कैंट थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 22 वर्षीय युवती को ब्यूटी पार्लर सिखाने के बहाने बुलाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। इस घिनौने अपराध में आरोपी के साथ उसकी पत्नी यास्मीन और भाई मुबीन खान ने भी साथ दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुना में पार्लर सिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, पति ने की हैवानियत, 3 आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

    ये भी पढ़ें: गुपचुप शादी कर बैठे रजत दलाल! इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

    यास्मीन से पार्लर सीखने जाती थी युवती 

    पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी की पत्नी के पास पार्लर का काम सीखने जाती थी। इसी दौरान उसका आरोपी के घर आना-जाना शुरू हुआ। इसी बीच यास्मीन ने किसी काम के बहाने घर पर बुलाया और घर में अकेले पाकर आरोपी पति शरीफ खान ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया, इसके साथ ही जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी।

    घिनौने काम में पत्नी ने दिया साथ 

    पीड़िता ने जब यह बात आरोपी की पत्नी  को बताई, तो उसने विरोध करने के बजाय चुप रहने को कहा। इसके बाद आरोपी की पत्नी खुद बाहर खड़ी होकर पहरेदारी करती रही और आरोपी अंदर युवती के साथ दरिंदगी करता रहा। डर और बदनामी के कारण युवती लंबे समय तक चुप रही।

    परिजनों ने युवती को छुड़ाया

    28 मार्च को आरोपी ने फिर युवती को घर बुलाया। इस बार घर में आरोपी की पत्नी और भाई भी मौजूद थे। आरोपी जबरदस्ती युवती को कमरे में ले गया, लेकिन इस बार युवती ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और आरोपी को धक्का दे दिया, घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts