PlayBreaking News

छोटी छुट्टी के लिए साउथ-ईस्ट एशिया भारतीयों की पहली पसंद

ओयो ग्लोबल समर वेकेशन ट्रैवलोपीडिया 2024 का सर्वे, 4 हजार लोगों ने बताई डेस्टिनेशन की अपनी पसंद
Follow on Google News
छोटी छुट्टी के लिए साउथ-ईस्ट एशिया भारतीयों की पहली पसंद

नई दिल्ली। विदेश में कम समय के लिए छुट्टियों पर जाने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए साउथ-ईस्ट एशियाई देश पसंदीदा डेस्टिनेशन बनकर उभरे हैं। वहीं, लंबी छुट्टियां (15 से 20 दिन) बिताने वाले अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जाना चाहते हैं। ओयो ग्लोबल समर वेकेशन ट्रैवलोपीडिया 2024 के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया पांच से सात दिन की छुट्टियों के लिए भारतीय पर्यटकों की शीर्ष पसंद है। वहां लोग वीजा छूट के बाद लॉन्ग वीकेंडएंड और छुट्टियों के लिए अधिक जा रहे हैं। सर्वे में करीब 4,000 लोगों की राय ली गई।

वीजा नियमों में ढील दी

मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे कई दक्षिण- पूर्व एशियाई देशों ने हाल ही में भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा मानदंडों में ढील देने की घोषणा की है। इससे वहां सबसे लोकप्रिय स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

वर्क फ्रॉम होम से बढ़ी घूमने की आदत

सर्वेक्षण के अनुसार, वर्क फ्रोम होम या ऑनलाइन काम करने की सुविधा व चलन से भारतीयों में घूमने-फिरने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इन स्थानों के अलावा दुबई भी भारतीयों की पसंद में शामिल है। दुबई ने भारतीयों के लिए पांच वर्षीय बहु-प्रवेश वीजा की शुरुआत की है।

ये डेस्टिनेशन हैं टॉप पर (1.बाली 2.पटाया 3.बैंकॉक)

ओयो के अनुसार, सर्वे में शामिल 38 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने बाली को चुना, जिससे यह पहली पसंद के रूप में उभरा है। आसान हुआ साउथ-ईस्ट एशिया जाना: ओयो के संस्थापक एवं सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा, बेहतर हवाई संपर्क, वीजा सुविधा और यात्रा विकल्पों की विस्तृत श्रृंखला से भारतीय यात्रियों का दक्षिण-पूर्व एशिया की यात्रा करना पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो गया है।

मध्य प्रदेश से पर्यटकों की बाली, बैंकॉक आदि देशों के लिए इंक्वायरी आती है और लोग वहां जाना पसंद भी कर रहे हैं। आने वाले समय में वहां टूरिस्ट की संख्या और बढ़ेगी। - सुनील नोतानी, पूर्व चेयरमैन, टाई (मप्र-छग)

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts