सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत :दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानें क्या हुआ

कांग्रेस नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में नियमित जांच और स्वास्थ्य निगरानी के लिए भर्ती किया गया। लंबे समय से खांसी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही सोनिया की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
Follow on Google News
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानें क्या हुआ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें नियमित चेकअप और स्वास्थ्य निगरानी के लिए भर्ती किया गया। अस्पताल की टीम में छाती रोग विशेषज्ञ शामिल हैं, जो उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

    सोनिया गांधी लंबे समय से खांसी और सांस की समस्या से जूझ रही हैं। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण उनकी स्वास्थ्य समस्याएं और बढ़ जाती हैं। दिसंबर 2025 में उन्होंने अपना 79वां जन्मदिन मनाया।

    सोनिया गांधी का स्वास्थ्य इतिहास

    सोनिया गांधी ने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए अस्पतालों का दौरा किया है। पिछले कुछ सालों में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई बार खबरें आईं-

    7 जून 2025: अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली लौट आईं।

    9 जून 2025: सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया।

    15 जून 2025: पेट में समस्या के चलते सर गंगाराम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती। 3-4 दिन तक अस्पताल में रहीं।

    इस बार 6 जनवरी की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    राजनीतिक जीवन और एंट्री

    सोनिया गांधी ने औपचारिक रूप से 1997 में कलकत्ता पूर्ण सत्र में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद 1998 में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। उस समय पार्टी नेतृत्व संकट और चुनावी हार से जूझ रही थी। कांग्रेस केवल तीन राज्यों मध्य प्रदेश, ओडिशा और मिजोरम में सत्ता में थी।

    इस्तीफे की पेशकश-

    सोनिया गांधी जल्दी ही पार्टी का एक मुख्य चेहरा और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण हस्ती बन गईं। हालांकि, मई 1999 में कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उनके विदेशी मूल पर सवाल उठाए। इस पर सोनिया ने इस्तीफा देने की पेशकश की, लेकिन पार्टी के भीतर भारी समर्थन मिलने के कारण उनकी स्थिति मजबूत रही।

    Featured News

    सोनिया गांधी की उपलब्धियां और वर्तमान स्थिति

    सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने लगातार दो लोकसभा चुनाव जीते और 2000 के दशक में 16 राज्यों में शासन किया। 2017 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में वे राज्यसभा सदस्य हैं और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष भी हैं। सोनिया गांधी का योगदान भारतीय राजनीति में अतुलनीय माना जाता है। उनके स्वास्थ्य को लेकर पार्टी और समर्थक लगातार सतर्क रहते हैं।

    अभी कैसी है सोनिया गांधी की तबीयत

    फिलहाल सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। नियमित चेकअप और खांसी, सांस की समस्या के कारण उनकी स्थिति पर लगातार ध्यान रखा जा रहा है। सोनिया गांधी की उम्र और स्वास्थ्य चुनौतियों को देखते हुए, उनके नियमित मेडिकल चेकअप और अस्पताल निगरानी आवश्यक मानी जा रही है।

    यह भी पढ़ें: JNU में शरजील-उमर के समर्थन में प्रदर्शन : छात्रों ने 'मोदी-शाह तेरी कब्र खुदेगी' के लगाए नारे

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts