PlayBreaking News

सलीम खान की सेहत में सुधार ;वे बातचीत भी कर रहे हैं, जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

डॉक्टरों ने 18 फरवरी को उनकी सेहत की जानकारी साझा की थी, लेकिन इसके बाद परिवार की ओर से मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने का अनुरोध किया गया है। फिलहाल सलीम खान डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
Follow on Google News
वे बातचीत भी कर रहे हैं, जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीन राइटर हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुए एक इवेंट में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने एक्ट्रेस सलमान खान के पिता सलीम खान का ताजा हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि सलीम अब बातचीत कर रहे हैं साथ ही उनकी हेल्थ में पहले से सुधार भी देखा गया है। सलीम 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। 

    शाहरुख सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे अस्पताल

    वहीं जब सलीम लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। उस समय उनसे मिलने के लिए परिवार और बॉलीवुड के कई सेलेब्स मिलने पहुंचे थे। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान के साथ ही कई सेलेब्स उनका हाल जानने के लिए लीलवती हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके अलावा जावेद खुद भी उनकी सलीम की सेहत का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। 

    एक्ट्रेस आमिर खान जब उनकी सेहत का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। तब उन्होंने कहा था कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है स्थिति सही रही तो वे जल्द ही घर लौट सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Salim Khan Health Update : सलीम खान ब्रेन हेमरेज का शिकार, सर्जिकल प्रोसिजर की गई

    प्रेस क्लब के प्रोग्राम में शामिल हुए थे आमिर

    दूसरी ओर मुंबई प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुए आमिर खान ने कहा..."मैं उनसे मिलने गया था, उनकी हेल्थ में पहले से सुधार है, हम सब दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो और हम सब के बीच वापस लौटे। आगे आमिर बताते हैं कि क्योंकि वे आईसीयू में थे, इस वजह से मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया। मैं उनकी फैमिली के साथ बैठा भी था। वहां मुझे अलवीरा जी ने बताया कि उनकी हेल्थ इम्प्रुव हो रही है।

    17 फरवरी को अस्पताल में हुए थे भर्ती

    जानकारी के मुताबिक सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लीलावती अस्पताल लाया गया था। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया।

    DSA टेस्ट किया गया

    18 फरवरी को अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है। डॉक्टरों के अनुसार यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है, बल्कि एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज का पता लगाया जाता है।

    परिवार ने हेल्थ अपडेट देने से मना किया

    डॉक्टरों ने 18 फरवरी को उनकी सेहत की जानकारी साझा की थी, लेकिन इसके बाद परिवार की ओर से मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने का अनुरोध किया गया है। फिलहाल सलीम खान डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts