Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘Oh My God!’फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म में नहीं होंगी रानी मुखर्जी

बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि रानी मुखर्जी जल्द ही अक्षय कमार के साथ फिल्म ‘ओह माय गॉड’ में नजर आएंगी। कहा जा रहा था कि इस फिल्म के जरिए दोनों कलाकार पहली बार बड़े परदे पर साथ दिखाई देंगे।
फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म में नहीं होंगी रानी मुखर्जी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि रानी मुखर्जी जल्द ही अक्षय कमार के साथ फिल्म ‘ओह माय गॉडेस’ में नजर आएंगी। कहा जा रहा था कि इस फिल्म के जरिए दोनों कलाकार पहली बार बड़े परदे पर साथ दिखाई देंगे। हालांकि अब सामने आई नई जानकारी के मुताबिक रानी मुखर्जी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

    कभी आधिकारिक तौर पर साइन नहीं हुई थीं

    रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी मुखर्जी को इस फिल्म के लिए आधिकारिक तौर पर साइन ही नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि यह फिल्म ‘Oh My God!’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, लेकिन रानी इसमें नजर नहीं आएंगी। दोनों कलाकारों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर शुरुआती स्तर पर बातचीत जरूर हुई थी, मगर बात कॉन्ट्रैक्ट या साइनिंग तक नहीं पहुंच सकी।

    शुरुआती चर्चा के बाद रुका प्रोजेक्ट

    सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं और दोनों साथ काम करने को लेकर उत्साहित भी थे। लेकिन यह बातचीत शुरुआती दौर में ही रुक गई और प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। इसी वजह से अब यह साफ हो गया है कि रानी फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।

    ये भी पढ़ें: Bollywood: आदित्य रॉय कपूर की हॉरर फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं कॉलिन डी’कुन्हा

    तीसरे पार्ट में नई कहानी की तैयारी

    फ्रेंचाइज की पिछली फिल्में ‘Oh My God!’ और ‘Oh My God! 2’ दर्शकों को काफी पसंद आई थीं। अब तीसरे पार्ट में कहानी को नए अंदाज में पेश करने की योजना है। खबर है कि इस बार फिल्म में कहानी ‘देवी’ के नजरिए से दिखाई जा सकती है। फिलहाल मेकर्स इस किरदार के लिए नई अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Michael Trailer: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, बचपन से सुपरस्टार बनने तक की कहानी

    जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग

    बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग मई-जून 2026 के आसपास शुरू हो सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी की हालिया फिल्म ‘मर्दानी 3’ को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं वह जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में भी कैमियो करती नजर आएंगी, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज होने की तैयारी में है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts