Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर: यातायात नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई, 30 प्रकरणों में 9 हजार रुपए जुर्माना वसूला

सोहागपुर में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सोहागपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 
सोहागपुर: यातायात नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई, 30 प्रकरणों में 9 हजार रुपए जुर्माना वसूला
यातायात नियमों की अनदेखी पर लगातार कार्रवाई,

यातायात नियमों के उल्लंघन के 30 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 9 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लापरवाही के कारण होने वाली मृत्यु को रोकना है। पितृपक्ष प्रारंभ होने के मद्देनजर पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है ताकि किसी परिवार को सड़क दुर्घटना में अपने किसी सदस्य को खोने का दुख न उठाना पड़े।

28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत 28 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक 10 दिवसीय विशेष प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। अभियान के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान में सड़क सुरक्षा से संबंधित माननीय सुप्रीम कोर्ट के समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। पुलिस का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु के लक्ष्य की दिशा में कार्य करते हुए वाहन चलाते समय जीवन रक्षक सुरक्षा उपकरणों के शत-प्रतिशत उपयोग को सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर: ब्रेक के पास अचानक आया चूहा, कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई; पति-पत्नी घायल

शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाएगा

जनजागरूकता अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित अन्य सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाएगा। विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा कर सुरक्षित मंजिल तक पहुंचें।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts