Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत, 20 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल में दूसरे घायल ने भी दम तोड़ा

सोहागपुर-पिपरिया मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में तीसरा युवक घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सोहागपुर। सोहागपुर-पिपरिया मुख्य मार्ग पर ग्राम करनपुर के समीप राजपूत ढाबे के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बनखेड़ी बाजार से लौट रहे थे तीनों युवक

पुलिस से प्राप्त मर्ग सूचना के अनुसार, मृतक चंदू पारधी (20), निवासी जमनी टोला, अपने गांव के सुलेखिया पारधी एवं गूजर पारधी के साथ शुक्रवार 20 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे मोटरसाइकिल से बनखेड़ी बाजार फूल-माला बेचने गया था। रात करीब 9 बजे तीनों मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम करनपुर के पास राजपूत ढाबे के समीप सामने से सोहागपुर की ओर आ रहे कंप्रेशर लगे ट्रैक्टर से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।

 तेज रफ्तार ट्रैक्टर से हुआ हादसा

बताया गया कि ट्रैक्टर चालक वाहन तेज गति एवं लापरवाही से चला रहा था। हादसे में चंदू पारधी को कमर एवं अंडकोष के पास चोटें आईं। वहीं, सुलेखिया पारधी के पैर, चेहरे एवं हाथ में तथा गूजर पारधी के पैर, हाथ एवं सिर में चोटें लगीं।

भटगांव में रफ्तार का कहर अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई कार, 18 साल के युवक की मौत; दूसरा युवक गंभीर

अस्पताल में चंदू को मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलने पर चंदू के पिता विजय पारधी एवं पौआ पारधी मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद चंदू पारधी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में दूसरे घायल की भी मौत

जानकारी के अनुसार, सरकारी अस्पताल नर्मदापुरम में सुलेखा पारदी की भी मृत्यु हो गई। हादसे में अब तक दो युवकों की मौत की जानकारी सामने आई है। तीसरा युवक घायल है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

मृतक के पिता विजय पारधी की सूचना पर सोहागपुर थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 114/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया है। यह जानकारी देते हुए एएसआई गणेश राय ने बताया कि मर्ग की सूचना अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) सोहागपुर को भी भेजी गई है।

भोपाल में छात्र हर्षित की मौत पर दूसरे दिन भी हंगामा, शव रखकर सवा घंटे चक्काजाम; CM हाउस घेरने की चेतावनी

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान

मौके पर एएसआई गणेश राय, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक मनोहर एवं अफसर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से बचाव कार्य किया गया। इसके बाद घायलों को सरकारी अस्पताल सोहागपुर भेजा गया।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts