Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal Police Transfer: जोन-3 के 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, DCP जोन-3 ने जारी किया आदेश; देखें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग

भोपाल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। DCP जोन-3 ने 34 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। टीला जमालपुरा, कोहेफिजा, कोतवाली, तलैया, मंगलवारा, हनुमानगंज और शाहजहांनाबाद समेत कई थानों में पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की गई है।
Bhopal Police Transfer: जोन-3 के 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, DCP जोन-3 ने जारी किया आदेश; देखें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग
भोपाल में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। DCP जोन-3 ने 34 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त (DCP) जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल की ओर से 20 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत 34 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। आदेश के अनुसार, इन सभी कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जगह पर कार्य करने के लिए पदस्थ किया गया है। इस पुलिस ट्रांसफर लिस्ट में टीला जमालपुरा, कोहेफिजा, कोतवाली, मंगलवारा, गौतम नगर, श्यामला हिल्स, तलैया, हनुमानगंज और शाहजहांनाबाद थानों के पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। तबादलों के बाद कई कर्मचारियों को दूसरे थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

/img/99/1795252521089

भोपाल पुलिस ट्रांसफर लिस्ट में 34 पुलिसकर्मी शामिल

जारी आदेश के मुताबिक, पुलिसकर्मियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है। इसमें वरिष्ठता और पद के अलग-अलग स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। तबादला सूची में शामिल प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं-

  • टीला जमालपुरा से शाहजहांनाबाद: उप निरीक्षक महिपाल सिंह भदौरिया को नई तैनाती दी गई है।
  • कोहेफिजा से शाहजहांनाबाद: उप निरीक्षक संजीव कुमार धाकड़ का तबादला किया गया है।
  • कोतवाली से शाहजहांनाबाद: सहायक उप निरीक्षक तुलीचंद साहू को भेजा गया है।
  • कोतवाली से टीला जमालपुरा: सहायक उप निरीक्षक बालकृष्ण कोरी की नई पोस्टिंग हुई है।
  • मंगलवारा से शाहजहांनाबाद: सहायक उप निरीक्षक गणपत सिंह मरावी को पदस्थ किया गया है।
  • गौतम नगर से श्यामला हिल्स: सहायक उप निरीक्षक गणेश डहेरिया को नई जिम्मेदारी मिली है।
  • कोहेफिजा से श्यामला हिल्स: सहायक उप निरीक्षक संतोष चौधरी का तबादला हुआ है।

MP Police Transfer: मध्य प्रदेश में 17 पुलिस अफसरों के तबादले, 6 IPS और 11 SPS अधिकारियों की बदली पोस्टिंग

तलैया और श्यामला हिल्स थाने से भी हुए तबादले

आदेश में तलैया और श्यामला हिल्स थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं। तलैया से कई प्रधान आरक्षकों को हनुमानगंज और शाहजहांनाबाद भेजा गया है। वहीं, श्यामला हिल्स से भी कर्मचारियों को अलग-अलग थानों में नई तैनाती दी गई है। इनमें हनुमानगंज और शाहजहांनाबाद प्रमुख हैं। टीला जमालपुरा थाने से भी कई प्रधान आरक्षकों को गौतम नगर, शाहजहांनाबाद और हनुमानगंज भेजा गया है। इसके अलावा मंगलवारा और हनुमानगंज थानों से भी पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।

आरक्षकों की नई पोस्टिंग भी जारी

इस ट्रांसफर आदेश में आरक्षक स्तर के कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं। सूची के अनुसार, तलैया, श्यामला हिल्स, हनुमानगंज और कोतवाली थानों में पदस्थ आरक्षकों को दूसरे थानों में भेजा गया है। इनमें सुजान मीणा, गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र रघुवंशी, समर सिंह, रोशन प्रजापति, आशीष वर्मा, गौतम सिकरवार, दिनेश डहेरिया, जितेंद्र सिंह और राजेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

MP Transfers: 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 6 जिलों के कलेक्टर बदले, कई बड़े विभागों में फेरबदल

20 नवंबर को जारी हुआ तबादला आदेश

पुलिस उपायुक्त कार्यालय जोन-3 की ओर से जारी आदेश पर 20 नवंबर 2026 की तारीख दर्ज है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts